ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटासफाई नायक निलंबित, आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा

सफाई नायक निलंबित, आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा

पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने कार्य में लापरवाही करने के आरोप में सफाई नायक रामकिशन को निलंबित कर दिया है। साथ ही आठ सफाई कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटे जाने का आदेश किया है। लापरवाह कर्मचारियों से...

सफाई नायक निलंबित, आठ कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा
हिन्दुस्तान टीम,एटाFri, 16 Mar 2018 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने कार्य में लापरवाही करने के आरोप में सफाई नायक रामकिशन को निलंबित कर दिया है। साथ ही आठ सफाई कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्देश दिया है। लापरवाह कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। निरीक्षण में खामियां मिलने के बाद पालिकाध्यक्ष के निर्देश के बाद से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था की शिकायतों पर पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने मंगलवार को नगर पालिका के वार्ड संख्या 23 विजय नगर कालोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नालियां गंदगी से बजबजा रही थीं। गंदगी से अटी होने पर नालियों का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा था। जगह-जगह गलियों में कूड़ा पड़ा हुआ था। ्र उन्होंने तत्काल सफाई नायक को निलंबित करते हुए इस क्षेत्र के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए एक दिन का वेतन काटे जाने का आदेश कर दिया। पालिकाध्यक्ष के आदेश के बाद से सफाई कर्मचारियों में हड़कंप है।

सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से नगर पालिका की छवि धूमिल हो रही है। चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सफाई व्यवस्था में गुणात्मक सुधार को आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा। सफाई व्यवस्था के साथ ही पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जायेगा।

मीरा गांधी, पालिकाध्यक्ष एटा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें