
औचक निरीक्षक में अनुस्थित मिले 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रोका
संक्षेप: Etah News - प्रेरणा ऐप के माध्यम से बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में हुए औचक निरीक्षण में 19 शिक्षक और प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए दिनेश कुमार ने अनुपस्थिति के लिए वेतन रोकने और तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। तीन विद्यालय बंद मिले, जिनका पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन काटा गया।
प्रेरणा ऐप के माध्यम से बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर के मध्य किए गए औचक निरीक्षण में 19 शिक्षक, शिक्षिकायें, प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए दिनेश कुमार ने औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वालों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रेरणा ऐप से किये गये औचक निरीक्षण में ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के ग्राम जिरसमी स्थित स्कूल में मानपाल, सोनिया कुमारी, दरिगपुर विद्यालय में शिक्षामित्र निर्मला कुमारी अनुपस्थित मिले। ब्लॉक निधौलीकलां में मोहब्बतपुर विद्यालय में सहायक अध्यापक अनिवेश कांत, वरिगवां विद्यालय में शिक्षामित्र पिंकी, कपरेटा विद्यालय में शिक्षामित्र प्रेमलता अनुपस्थित मिली।

ब्लॉक जलेसर में मुईउददीनपुर विद्यालय में शिक्षामित्र लोकेन्द्र कुमार, अरबगढ़ विद्यालय में सहायक अध्यापक दिगनेन्द्र प्रताप सिंह चौहान, नगला बानवी विद्यालय में शिक्षामित्र सुरेश चंद्रा, प्रधानाध्यापक फैसल सलीम, मनीगढी विद्यालय में शिक्षामित्र गुलशन बेगम, खेमचंद्र अनुपस्थित मिले। ब्लाक जैथरा के गांव साकीपुर विद्यालय में सहायक अध्यापक अर्चना पचौरी, ब्लॉक अलीगंज के मोर्चा नहर विद्यालय में अनुदेशक प्रभाकर सिंह, मिहुआ विद्यालय में सहायक अध्यापक अर्चना शाक्य अनुपस्थित मिले। ब्लॉक सकीट में अकसदपुर विद्यालय में सहायक अध्यापक यश यादव, सहसपुर में शिक्षामित्र शिवकुमार यादव अनुपस्थित मिले। ब्लाक अवागढ़ के सिकरारी विद्यालय में शिक्षामित्र नीलम अनुपस्थित मिली। इन विद्यालयों का 6 से 11 नवंबर में बीएसए, एबीएसए, जिला समन्वयक, मेडिकल आफिसर ने स्कूल में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। बीएसए ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वालों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं। तीन विद्यालय मिले बंद, पूरे स्टाफ का वेतन रुका बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण में तीन विद्यालय बंद मिले। बंद मिले विद्यालयों के पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन काटा गया है। सात नवंबर को बीएसए का ब्लॉक जैथरा का प्राथमिक विद्यालय नगला माले बंद मिला। इसी प्रकार ब्लॉक निधौलीकलां का प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर और फतेहपुर खास प्राथमिक विद्यालय बीईओ को निरीक्षण में बंद मिले। अनुपस्थिति वाले दिन का पूरे स्टाफ का बीएसए ने वेतन रोकने के निर्देश दिये है। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




