
बाग में गई बालिका के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
Etah News - गुरुवार सुबह एक छात्रा को स्कूल जाते समय आरोपी ने खेत में ले जाकर छेड़खानी की। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने गला दबाने का प्रयास किया। चीख सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस...
स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते में पकड़ लिया और खेत में ले जाकर छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया। चीख की आवाज सुनकर एकत्रित लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा है। थाना जैथरा के एक गांव निवासी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गुरूवार सुबह बेटी स्कूल पढ़ने जा रही थी। आरोपी दर्शन सिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी केशरपुर थाना जैथरा ने रास्ते में बेटी को पकड़ लिया और बेटी को पकड़कर छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

चीख की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। आरोपी को पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाना ले आई। एसएचओ जैथरा शंभूनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


