ऑडिट रिपोर्ट दबाकर बैठे पंचायत सचिवों पर गिरेगी गाज, 06 का वेतन काटा
Etah News - ग्राम पंचायतों में बजट खर्च का हिसाब देने में लापरवाही करने वाले सचिवों के खिलाफ एसडीएम/डीपीआओ ने सख्त कदम उठाए हैं। 23 सचिवों को ऑडिट अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए विकास भवन बुलाया गया, जिसमें से 6 सचिव अनुपस्थित रहे। सभी सचिवों को अगले 7 दिनों में अभिलेख जमा करने का निर्देश दिया गया है।

ग्राम पंचायतों में सरकारी बजट खर्चे का हिसाब देने में लापरवाही बरत रहे पंचायत सचिवों के खिलाफ एसडीएम/डीपीआओ सख्त बने हुए है। शुक्रवार को जिले के दो ब्लॉक के कुल 23 पंचायत सचिवों को ऑडिट अभिलेख प्रस्तुत करने के विकास भवन तलब किया गया। इसमें छह अनुपस्थित रहने वाले सचिवों के खिलाफ वेतन कटौती कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही एक सप्ताह के अंदर अॅडिट अभिलेख प्रस्तुत करने न करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
अनुपस्थिति की कार्रवाई
अलीगंज ब्लॉक के 05 और सकीट ब्लॉक के 18 पंचायत सचिवों ने पिछले कई वर्षों से अपने कार्य क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के ऑडिट अभिलेख जमा नहीं किए हैं। इसे सरकारी प्रक्रिया में बड़ी बाधा मानते हुए शुक्रवार को एसडीएम/डीपीआरओ राजकुमार मौर्य ने दोनों ब्लॉक के सभी 23 सचिवों को अभिलेखों के साथ विकास भवन तलब किया। सकीट ब्लॉक के कुल 18 में से 11 सचिव ही उपस्थित हुए। एक सचिव के अवकाश पर होने की सूचना प्राप्त हुई, जबकि शेष 06 सचिव बिना किसी पूर्व सूचना के गायब रहे।
कठोर कार्रवाई की चेतावनी
एसडीएम ने इस अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए अनुपस्थित सभी 06 सचिवों पर एक दिन के वेतन काटने की कार्रवाई की। वहीं सभी सचिवों को अगले 07 दिनों के अंदर हर हाल में लंबित ऑडिट अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑडिट रिकॉर्ड जमा नहीं किए गए, तो संबंधित सचिवों के खिलाफ और भी कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने स्पष्ट रूप से बताया कि विकास कार्यों के खर्च का विवरण और ऑडिट अभिलेख प्रस्तुत न करना वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


