Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsStray Cattle Struggle in Cold December Need for Government Shelters
सर्दी के मौसम में भी गोवंश संरक्षण के प्रति बरती जा रही लारवाही

सर्दी के मौसम में भी गोवंश संरक्षण के प्रति बरती जा रही लारवाही

संक्षेप:

Etah News - दिसंबर के सर्दी में शहर के मार्गों पर निराश्रित गोवंश ठिठुरते हुए भटक रहे हैं। सरकारी गोशाला की कमी के कारण इनका बुराहाल हो गया है। एटा नगर पालिका को पत्र लिखे जा चुके हैं और गांव सकतपुर में गोशाला निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।

Dec 08, 2025 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

सर्दी के महीने दिसंबर में भी शहर के मार्गों पर निराश्रित गोवंश ठिठुरते हुए भटक रहे हैं। इनको संरक्षित करने के लिए शहर में कोई भी सरकारी गोशाला नहीं है। उसके कारण निराश्रित गोवंशों का बुराहाल देखा जा रहा है। सर्दी के मौसम में शहर के मार्गों पर निराश्रित गोवंश घूमते देखे जा रहे है। इनको ठंड से बचाने के साथ संरक्षित करने के लिए नगरीय क्षेत्र में अब तक सरकारी गोशाला का निर्माण नहीं हो सका है। इतना नहीं मार्गों पर घूमने वाले गोवंशों को ग्रामीण क्षेत्र की गोशालाओं में पहुंचाने के लिए अभियान भी शुरू नहीं किया है। ठंड में गोवंश मार्गों एवं खत्ताघरों पर भोजन चारे की तलाश कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामब्रजराम के अनुसार एटा नगर पालिका को छोड़ कर जिले की सभी नगरीय निकायों में गोसंरक्षण के लिए गोशालाएं बन चुकी है। एटा नगर क्षेत्र के पशुओं को संरक्षित करने के संबंध में नगर पालिका को भी पत्र लिखे जा चुके हैं। शहरी क्षेत्र में गोशाला न होने के कारण गोवंशों को ग्रामीण क्षेत्र की गोशालाओं में भेजकर संरक्षित करना पड़ रहा है। शहर में भटकने वाले गोवंशों को संरक्षित करने लिए गांव सकतपुर में गोशाला निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। पालिका कर्मी और पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के साथ गोवंशों को पकड़कर गोशालाओं में भी पहुंचा रहे हैं।-सुधा गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष, एटा।