युवाओं में हुआ झगड़ा बड़ों तक पहुंच गया। एक पक्ष ने घर पर आकर पथराव, फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवा घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र से आगरा रेफर कर दिया। जानकारी पाकर पुलिस पहुंच गई थी।
मामला थाना जलेसर के गांव मिसौली का है। शुक्रवार दोपहर गांव का एक छात्र पढ़कर घर लौट रहा था। बताते है कि रास्ते में आदित्य उर्फ छोटू से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद लोगों ने मामला शांत करा दिया। देर शाम तीन लोग आदित्य के घर पहुंचे और पथराव कर शुरू कर दिया। देखते ही देखते तीन फायर किए। एक गोली आदित्य के सिर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। एसएचओ जलेसर का कहना है कि जानकारी पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। घायल को आगरा रेफर कर दिया है।