
लापरवाही, अनुशासनहीनता में दो और सिपाही किए सस्पेंड
Etah News - एटा में एसएसपी ने लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते कोतवाली देहात में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। इससे पहले जुआरियों को छोड़ने के मामले में थानाप्रभारी और सात अन्य पुलिसकर्मियों को भी...
एटा। लापरवाही, अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर एसएसपी की कार्रवाई जारी है। कोतवाली देहात में तैनात दो सिपाहियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। दोनों ही सिपाही काफी चर्चाओं में थे। एक दिन पहले ही एसएसपी ने जुआरियों को छोड़ने के मामले में थानाप्रभारी राजा का रामपुर सहित सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया था। इसके साथ ही कई दरोगाओं को भी इधर से उधर किया है। लगातार कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने कोतवाली देहात में तैनात सिपाही सतेन्द्र सिंह, पंकज कुमार को रविवार को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों ही सिपाहियों को लापरवाही,अनुशासन हीनता को लेकर कार्रवाई की गई है।

बता दें कि सतेन्द्र सिंह बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में थे। पीएनओ नंबर से लेकर कई मामले ऐसे हुए जिसमें लापरवाही सामने आई। बताया जा रहा है कि सतेन्द्र सिंह कोतवाली नगर में भी रहते थे वहां भी शिकायतें होने के बाद ट्रान्सफर कर दिया था। दूसरी तरफ एसएसपी ने 14 दरोगाओं के भी ट्रान्सफर किए है। जिसमें कुछ दरोगा को चौकी से हटाया गया है। कुछ दरोगा को पुलिस लाइंस से सीधे चौकी प्रभारी बनाया गया है। लगातार कार्रवाई और फेरबदल से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




