खिलाड़ियों को खेलना हुआ महंगा, 30 फीसदी तक बढ़े सामग्रियों के रेट

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

जंग की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर अब खेल उद्योग और व्यापार पर भी दिखाई दे रहा है।

खिलाड़ियों को खेलना हुआ महंगा, 30 फीसदी तक बढ़े सामग्रियों के रेट

जंग की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर अब खेल उद्योग और व्यापार पर भी दिखाई दे रहा है। माल भाड़े में वृद्धि के कारण बाजार में सभी प्रकार के स्पोर्ट्स आइटम्स की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक इजाफा हो गया है। इसके चलते क्रिकेट बैट से लेकर फुटबॉल और बैडमिंटन रैकेट तक, सब कुछ आम खिलाड़ियों के बजट से बाहर हो गया है। जिले में खेल सामग्रियों की सबसे ज्यादा आपूर्ति पंजाब के जालंधर और मेरठ से होती है। खेल का सभी सामन ट्रकों और अन्य कमर्शियल वाहनों के जरिए जिले में पहुंचता है।

गुरुवार को शहर के खेल आइटम्स विक्रेताओं ने बताया कि डीजल महंगा होने के कारण ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने माल भाड़ा काफी बढ़ा दिया है। ढुलाई का खर्च बढ़ने से थोक और फुटकर दोनों ही बाजारों में खेल सामानों की लागत बढ़ गई है, जिसका बोझ अब ग्राहकों की जेब पर डाला जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार महंगाई से कोई भी खेल अछूता नहीं रहा है। लेदर बॉल, बैट, विकेट, फुटबॉल और स्पोर्ट्स शूज की कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ गई हैं। वॉलीबॉल, बैडमिंटन रैकेट, शटलकॉक, टेनिस बॉल और स्केटिंग किट के दाम भी आसमान छू रहे हैं। बच्चों के दिमाग को तेज करने वाला शतरंज और कैरम बोर्ड भी महंगाई की चपेट में आ चुके हैं। उसके कारण व्यापार पर 60 फीसदी तक असर पड़ा है।ऑनलाइन शॉपिंग और महंगाई की दोहरी मार से व्यापारी परेशानशहर के गांधी मार्केट स्थित प्रमुख स्पोर्ट्स सामान विक्रेताओं के अनुसार बाजार इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। एक तरफ जहां स्थानीय स्तर पर महंगाई बढ़ने से ग्राहकों ने दुकानों से दूरी बना ली है, वहीं दूसरी तरफ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स के भारी डिस्काउंट ने खेल सामान बेचने वाले व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। दुकानों का खर्च, टैक्स और स्टाफ की सैलरी निकालना मुश्किल हो रहा है। इससे कई छोटे व्यापारियों का धंधा पूरी तरह चौपट होने की कगार पर पहुंच गया है।खेल बजट पर असरलोकल ब्रांड के पहले अबक्रिकेट बैट 800 1050 तकफुटबॉल 400 520 तकबैडमिंटन रैकेट जोड़ी 500 650 तक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।