Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsSon Attacks Parents and Sister Over Property Dispute Three Injured
मकान में हिस्सा न देने पर बेटे ने मां बाप और बहन को पीटा

मकान में हिस्सा न देने पर बेटे ने मां बाप और बहन को पीटा

संक्षेप:

Etah News - एक बेटे ने अपने माता-पिता और बहन पर हमला कर दिया जब उन्होंने उसे मकान में हिस्सा देने से मना कर दिया। इस हमले में तीनों घायल हो गए, और मां की हालत गंभीर है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया...

Wed, 3 Sep 2025 08:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

मकान में हिस्सा न देने पर बेटे ने मां-बाप, बहन पर हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। पिता का आरोप है कि बेटे ने ही तीनों को लाठी से मारा। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। कोतवाली देहात के गांव छितौनी निवासी भूदेव सिंह ने बताया कि बेटे को खेत में हिस्सा दे दिया। आरोप है कि बेटा मकान में भी हिस्सा मांग रहा है। उन्होंने हिस्सा देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर बेटे ने पीड़ित, पत्नी सुनीता, बेटी साधना पर हमला कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लाठी लेकर तीनों की पिटाई कर दी। पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई है। चीख की आवाज सुनकर लोगों का आता देख बेटा धमकी देते हुए भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।