ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाअलग-अलग जगह मिट्टी ढाय गिरी, दबकर की एक की मौत

अलग-अलग जगह मिट्टी ढाय गिरी, दबकर की एक की मौत

एटा। अलग-अलग जगह मिट्टी की ढाय गिरने से किशोर की मौत हो गई। जबकि किशोरी, महिला दबकर घायल हो गईं। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

अलग-अलग जगह मिट्टी ढाय गिरी, दबकर की एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 27 Mar 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

एटा। अलग-अलग जगह मिट्टी की ढाय गिरने से किशोर की मौत हो गई। जबकि किशोरी, महिला दबकर घायल हो गईं। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

थाना मिरहची के गांव पिथनपुर निवासी सनी (14) पुत्र उमाकांत शुक्रवार शाम को मिट्टी लेने गया था। दोस्तों के साथ मिट्टी निकाल रहा था। अचानक ढाय गिर गई। ढाय के नीचे सनी दब गया। एकत्र लोगों ने कुछ देर बाद किशोर को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ कोतवाली देहात के गांव सरदलगढ़ निवासी प्रियंका, सुनीता सहित अन्य लड़कियां, महिलाएं मिट्टी लेने शनिवार सुबह को गई थीं। बंबा से मिट्टी निकालते समय ढाय गिर पड़ी। जिसके नीचे महिला सुनीता, किशोरी प्रियंका दब गई। सुनीता किसी तरह से बाहर निकल आई। प्रियंका को लोगों ने बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें