एटा में क्वारंटाइन सेन्टर से छह लोग हुए फरार
तहसील क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जाजलपुर में क्वारंटाइन छह लोग बिना बताए ही फरार हो गए। इसकी जानकारी शुक्रवार को सीएचसी अलीगंज की टीम पहुंचने पर हुई। टीम ने जब चौकीदार से इस बारे में...
तहसील क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जाजलपुर में क्वारंटाइन छह लोग बिना बताए ही फरार हो गए। इसकी जानकारी शुक्रवार को सीएचसी अलीगंज की टीम पहुंचने पर हुई। टीम ने जब चौकीदार से इस बारे में पूछा तो वह कुछ जबाव नहीं दे सका।
शुक्रवार को अलीगंज सीएचसी की टीम जाजलपुर में स्थित क्वारंटाइन सेंटर पहुंची। सेंटर में टीम को 16 में से 10 लोग ही मिले। सीएचसी की टीम में शामिल चिकित्सक डा. हर्षवर्धन भारद्वाज, डा. रुचि रानी, अजय प्रताप सिंह, ममता चौहान शामिल थे। टीम ने मरीजों का परीक्षण किया तो मात्र 10 लोग ही मौजूद मिले। शेष लोग सेंटर से गायब मिले। डाक्टरों ने वहां मौजूद चौकीदार लालाराम से पृछा उसने बताया कि सुबह से सभी लोग गायब हो गए है। इनकी देखरेख के लिये चौकीदार को जिम्मेदारी सौपी गयी थी। वही कमरे को खोलता और बंद करता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


