
प्रधानी की रंजिश में दो पक्षों में चलीं गोलियां
संक्षेप: Etah News - गांव नगला चंदन में प्रधानी की रंजिश के चलते गोलियां चलीं। पुलिस के पहुंचने के बावजूद फायरिंग जारी रही। ग्रामीण दहशत में आ गए और अपने घरों में छिप गए। मारपीट में प्रधान रामभान सिंह सहित तीन लोग घायल हो...
गांव नगला चंदन में प्रधानी की रंजिश में कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस के पहुंचने के बाद भी फायरिंग जारी रही। फायरिंग होने से ग्रामीण दहशत में आ गए और घरों में छिपकर जान बचाई। मारपीट में प्रधान सहित तीन लोग घायल हुए है। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। मामले में दरोगा ने 12 आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जसरथपुर के गांव नगला चंदन में वर्तमान प्रधान रामभान सिंह है। बताया जा रहा है कि गांव के ही सुखवीर से रंजिश चली आ रही है। बुधवार दोपहर को शराब के नशे में कहासुनी हुई।
कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। कुछ देर बाद दोनों पक्ष से लोग आमने-सामने आए गए और देखते ही देखते ही फायरिंग शुरू हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों ने फायरिंग जारी रखी। फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। थाना से अन्य पुलिस फोर्स बुलाया गया। इसके बाद स्थिति काबू में हो पाई। मारपीट में प्रधान रामभान सिंह तथा दूसरे पक्ष से सुखवीर, रामलली, सुनीता पत्नी सुखवीर के चोट लगना बताया गया है। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज करा रही है। एसओ जसरथपुर विजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष में मारपीट, फायरिंग की घटना हुई है। मामले में दरोगा सत्यप्रकाश ने प्रधान रामभान, सुखवीर सहित 10 से 12 आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। गांव नगला चंदन में आपस में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। मामले में पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई कर रही है। मामले में दोनों पक्ष के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। श्याम नारायण सिंह, एसएसपी एटा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




