Etah News: कासगंज रोड स्थित कूड़े के ढेर में मिला कटा हुआ हाथ

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: गुरुवार को कासगंज रोड पर एक कूड़े के ढेर में मानव का कटा हुआ हाथ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाथ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और मेडिकल कॉलेज से भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

Etah News: कासगंज रोड स्थित कूड़े के ढेर में मिला कटा हुआ हाथ

Etah News: कासगंज रोड स्थित एक कूड़े के ढेर में गुरुवार को एक हाथ कटा हुआ मिला। पुलिस के अनुसार कुछ दूरी पर मेडिकल कॉलेज है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने कासगंज रोड स्थित कूड़े के ढेर में मानव का कटा हुआ हाथ पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस ने निरीक्षण कर कटे हुए हाथ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कटा हुआ हाथ कैसे आया। थानाध्यक्ष कोतवाली देहात केके लोधी का कहना है कि कुछ दूरी पर मेडिकल कॉलेज भी है।

उनसे भी जानकारी ली जा रही है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।