आंधी के कहर से तीसरे दिन भी 120 से अधिक गांव में बाधित रही बिजली

Apr 06, 2026 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - बीते शनिवार और रविवार को आई तेज आंधी ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया। अलीगंज, जलेसर, मारहरा जैसे क्षेत्रों में 123 बिजली के पोल टूट गए, जिसके कारण 70 से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन पूरी व्यवस्था में 2-3 दिन और लग सकते हैं।

आंधी के कहर से तीसरे दिन भी 120 से अधिक गांव में बाधित रही बिजली

बीते शनिवार और रविवार को लगातार दो दिनों आई तेज आंधी ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण अलीगंज, जलेसर, मारहरा, निधौली कला और एटा देहात क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। मुख्य रूप से 11 केवी लाइन के कुल 123 बिजली के पोल टूटकर गिरने से ग्रामीण इलाकों में तीसरे दिन भी बिजली के लिए हाहाकार मचा रहा। बीते दो दिन लगातार आई आंधी से अलीगंज तहसील क्षेत्र में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर बड़े पैमाने पर ध्वस्त कर दिया। सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि आंधी के कारण अलीगंज देहात बिजलीघर की 11 केवी लाइन के 42 पोल टूटे।

इसी प्रकार सराय अगहत बिजलीघर के 10 पोल और अमोघपुर बिजलीघर के छह पोल धराशायी हो गए। कुल मिलाकर अलीगंज क्षेत्र में 58 बिजली के पोल टूटने से क्षेत्र के करीब 70 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति तीसरे दिन सोमवार शाम तक भी शुचारू नहीं हो सकी और संबंधित ग्रामीण क्षेत्र के लोग बिजली संबंधी अनकों प्रकार की समस्याओं से जूझते रहे।इसी प्रकार जलेसर, रिजोर, मारहरा, मिरहची और निधौली कलां बिजली घर से जुड़े लगभग 60 गांवों में अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है। सोमवार को विद्युत वितरण ग्रामीण खंड प्रथम के एक्सईएन ओपी पाल ने बताया कि लगातार दो दिन आई आंधी के कारण जलेसर, इसौली, पटना पक्षी बिहार, रिजोर, मिरहची, मारहरा, पिलुआ आदि बिजलीघरों की 11 केवी लाइनों के कुल 65 पोल और बिजली की लाइनें टूटी हैं। इन पोल और लाइनों के टूटने से क्षेत्र में विद्युत वितरण निगम का करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।क्षति अधिक होने के कारण सभी गांव में मरम्मत कार्य में समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुचारू करने में अभी दो से तीन दिन का समय और लग सकता है। जबकि कुछ गांव की बिजली शुचारू करा दी गई है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी टीमें पोल खड़े करने और तारों को जोड़ने के काम में दिन-रात जुटी हुई हैं। प्राथमिकता के आधार पर 11 केवी लाइनों को ठीक किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द फीडर चालू किए जा सकें।शहर में भी संकट, लोग परेशानआंधी के कारण बिजली का संकट केवल देहात क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं रहा है। शहर और कस्बा क्षेत्रों में भी आपूर्ति पर बुरी तरह प्रभाव पड़ा है। शहरी में कई पोल झुक जाने के साथ इंसुलेटर पक्चर होने से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। जिस के कारण लोगों को पेयजल आपूर्ति पर आदि के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।