Etah News: बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों में हो रहे फाल्ट, घंटों गुल हो रही बिजली
Etah News: बुधवार रात से शुरू हुई बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। यूपीएसआईडीसी बिजलीघर के न्यू मंडी फीडर में फॉल्ट और ट्रांसफार्मर के खराब होने से कई मोहल्लों में बिजली कई घंटे गुल रही। इससे सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ और लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।

Etah News: बुधवार रात से शुरू हुई बारिश के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। यूपीएसआईडीसी बिजलीघर के न्यू मंडी फीडर में हुए फाल्ट और एक ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से संबंधित आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली लगातार कई घंटे गुल रही। यूपीएसआईडीसी बिजलीघर के न्यू मंडी फीडर के तहत आने वाली मुख्य लाइनों में गुरुवार सुबह अचानक बड़ा फाल्ट आ गया। इसके साथ ही गल्ला मंडी के सामने लगा एक 100 केवीए का ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। इस दोहरी खराबी के कारण गल्ला मंडी, विकास भवन, आवास विकास कॉलोनी, यादकुमारी कॉलोनी, शीतलपुर, कुशवाह नगर, न्यू रैवाड़ी मोहल्ला, अलीगंज रोड क्षेत्र की बिजली सुबह 07 बजे अचानक गुल हो गई, जो दोपहर के बाद ही बहाल हो सकी।
बिजली न होने के कारण समस्याएँ
सुबह के समय बिजली न होने के कारण सरकारी कार्यालयों में काम-काज प्रभावित हुआ है, वहीं गृहणियों को पानी की मोटर न चल पाने के कारण दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही कटौती और ट्रिपिंग को लेकर शहरवासियों में बिजली निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है। निगम अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया जाता है, तो वह हमेशा की तरह तकनीकी खराबी और बारिश का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेते है। यूपीएसआईडीसी बिजलीघर जेई ने बताया कि बारिश के कारण बिजलीघर की मुख्य 33 केवी लाइन में कई बार फाल्ट हुआ, उसके कारण बिजलीघर कई बार ब्रेकडाउन हुआ। इसके साथ ही न्यू मंडी फीडर की लाइनों एवं 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई।
हाई वोल्टेज से फुंक दर्जनों घरों के कीमती उपकरण
बुधवार की रात शीतलपुर क्षेत्र की बिजली लाइनों में क्षमता से अधिक करंट दौड़ गया। वोल्टेज का झटका इतना तेज था कि गल्ला मंडी के सामने लगा ट्रांसफार्मर तक खराब हो गया। हाई वोल्टेज की चपेट में आने से शीतलपुर क्षेत्र के दर्जनों घरों में लगे कीमती बिजली उपकरण जैसे- फ्रिज, टीबी, पंखे, एलइडी बल्ब और इनवर्टर पल भर में खराब हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर तारों और ढीले कनेक्शनों की वजह से अक्सर यह समस्या आती है।
रात में शिकोहाबाद फीडर की टूटी 11 केवी लाइन
शहर में बिजली की समस्या केवल न्यू मंडी फीडर तक ही सीमित नहीं रही। बुधवार देर रात नगला चंदन स्थित शिकोहाबाद रोड फीडर की 11 केवी लाइन अचानक टूटकर गिर गई। लाइन टूटते ही नई बस्ती, प्रेमनगर, सुनहरी नगर, अवंतीबाई नगर, उद्देतपुर आदि आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। बारिश बंद होने के करीब दो घंटे तक बाद बिजली निगम की टीम ने फॉल्ट को दुरुस्त कर बिजली शुचारू की।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


