Seva Bharati Fundraising Campaign Launched for 2025-26 सेवा भारती का निधि संग्रह अभियान हुआ शुरू, 30 तक चलेगा , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsSeva Bharati Fundraising Campaign Launched for 2025-26

सेवा भारती का निधि संग्रह अभियान हुआ शुरू, 30 तक चलेगा

Etah News - सेवा भारती का निधि संग्रह अभियान आज से शुरू हुआ। यह अभियान महाराणा प्रतापनगर स्थित कार्यालय में समाजसेवी राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय द्वारा पोस्टर जारी कर आरंभ किया गया। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाTue, 15 April 2025 10:51 PM
share Share
Follow Us on
सेवा भारती का निधि संग्रह अभियान हुआ शुरू, 30 तक चलेगा

सेवा भारती का निधि संग्रह अभियान आज से शुरू हो गया है। महाराणा प्रतापनगर स्थित कार्यालय में अभियान का शुभारंभ समाजसेवी राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने पोस्टर जारी कर किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सेवा भारती का निधि संग्रह अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान में अधिक से अधिक निधि संग्रह करने का प्रयास किया जाएगा। अभियान शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने अभियान संबंधी प्रपत्र जारी किया। अध्यक्ष सुशील कुमार वार्ष्णेय, जिला मंत्री राजवीर सिंह, नीलम चौहान, जितेन्द्र प्रताप सिंह, विश्वनाथ सिंह, मृदुलकांत, जगपाल सिंह, रामवीर सिंह धनगर, विकास चौधरी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।