
नौकरी देने नाम से ले लिए दस्तावेज, आयकर से आए 2.81 करोड के नोटिस
संक्षेप: Etah News - एटा/जैथरा में तीन युवकों को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने उनके दस्तावेज ले लिए। बाद में आयकर विभाग से 8.37 करोड़ के नोटिस आए। पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन दो महीने से जांच पूरी नहीं हो सकी। युवकों ने साइबर थाना में शिकायत की है।
एटा/जैथरा। सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी दस्तावेज ले लिए। दो दिन तक इधर उधर घुमाने के बाद तीनों युवकों को वापस भेज दिया गया। जैसे ही नंबर आएगा वैसे ही बुला लिया जाएगा। कुछ दिनों बाद आयकर विभाग की ओर से तीनों युवकों के पास नोटिस पहुंच गए। इसमें 8.37 करोड के नोटिस देकर इन होश उड़ गए। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पिछले दो महीने से अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। थाना जैथरा के गांव नगला सुंदर निवासी अंकज कुमार, गांव नगला मेवाराम निवासी शिवम कुमार, गांव रुपधनी निवासी रंजीत कुमार ने साइबर थाना में जाकर शिकायत की।

शिकायत में बताया कि गांव लखनपुरा जैथरा निवासी चन्द्रशेखर उर्फ गुडडू से करीब आठ माह पहले परिचय हुआ। उसने गुरूग्राम में सिक्योरिटी गार्ड, हैल्पर में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। तीनों ही युवक नौकरी झांसे में आ गए। आरोप है कि उसने ने तीनों से आधार, पैन कार्ड लिए और एक सादा कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए। दस्तावेज देने के दो माह बाद भी कॉल की। बताया कि नौकरी नहीं निकली है। कंपनी में जैसी ही जगह आती है वह कॉल करके बुला लेंगे। अगस्त माह में तीनों के पास आयकर विभाग से नोटिस आया। इसमें रंजीत कमार पर 13 लाख पांच हजार 310, शिवम पर 13 लाख 17 हजार 330, अंकज पर 13 लाख 55 हजार 220 आयकर बकाया गया। इसे देखकर तीनों के होश उड़ गए। जानकारी पर पता चला कि युवक ने शिवम के नाम से शिवम ट्रेडर्स एग्रीकल्चर एवं रॉ मैटेरियल के नाम से फर्म बनाई और 2.87 करोड़ की बिक्री दर्शाई है इसके साथ ही रंजीत कुमार के नाम से रंजीत ट्रेडर्स शराब एवं तंबाकू के व्यापार को दर्शाते हुए 2.66 करोड़ की बिक्री दिखाई, अंकज के नाम से भी शराब, तंबाकू की ट्रेडर्स बनाते हुए 2.81 करोड़ की बिक्री दर्शाई है। आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर इनसे पैसा जमा कराने के लिए कहा है। यह नोटिस देख तीनों युवकों के होश उड़ गए। साइबर थाना पुलिस ने नहीं कर पाई जांच एटा। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पीडित ने थाने जाकर शिकायत की थी। कई दिन पहले की गई शिकायत में साइबर थाना पुलिस जांच नहीं कर पाई है। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




