Etah News: कवियों ने गीत मल्हारों और शेरो-शायरी से किया सावन की महिमा गुणगान

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

Etah News: एटा में शनिवार को अरुणा नगर स्थित एक निजी आवास पर सावन विषय पर चाय पर चर्चा का आयोजन हुआ। कवियों ने अपनी रचनाओं से सावन के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में राकेश शम्स, राजकुमार भरत, और अन्य कवियों ने सावन की सुंदरता का गुणगान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कामेश्वर प्रसाद सिंह ने किया।

Etah News: कवियों ने गीत मल्हारों और शेरो-शायरी से किया सावन की महिमा गुणगान

Etah News: एटा, शनिवार को शहर अरुणा नगर स्थित एक निजी आवास पर सावन विषय को लेकर चाय पर चर्चा हुई। जिसमें कवियों ने अपने गीत एवं शायरियों से सावन के महत्व को समझाया और इस महीने की विशेषता का गुणगान किया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम कवि राकेश शम्स ने सावन गीत कुछ यूं पढ़ा, आई सावन की बहार, सखी गाओ री मल्हार, सुनाकर लोगों को सावन के महत्व को समझाया। कार्यक्रम संचालक एवं गीतकार राजकुमार भरत ने सावन की मल्हार यूं गायी, कि सब मस्ती में झूमने लगे। उन्होंने बृज लोक गीत सुनाया, अरे बाबुल अब के सनूने अइयो, मोकूं लिवाय लै जइयों।

कार्यक्रम आयोजक डॉ. कामेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने काव्य पाठ में कहा कि कहते हैं एटा देखा नहीं जाता, सावन में धीरे-धीरे आत्मा में उतरता है। इसके बाद गीतकार राजेश जैन, दिनेश प्रताप सिंह चौहान, डॉ. राजेंद्र सिंह राज, ओम रिषी भारद्वाज, अच्युतम केशवम, रवि शंकर, कविश एटवी, संजय सिंह, कवयित्री रजनी वर्मा ने भी विषय गत काव्यपाठ किया। कार्यक्रम अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने सभी के लाइफ पथ की बेहतरीन समीक्षा की। अंत में कार्यक्रम आयोजक एवं संचालक ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के स्थगन की घोषणा की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsएटाEtah News: कवियों ने गीत मल्हारों और शेरो-शायरी से किया सावन की महिमा गुणगान