समिति 12 साल से कमजोर, गरीबों के उत्थान को लेकर कर रही संघर्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - सविता समाज संघर्ष समिति का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक शीलेन्द्र सवितांश ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। समिति मेधावी बच्चों को सम्मानित करती है और कमजोर छात्रों की कोचिंग भी करती है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सविता ने गरीबों और बेरोजगारों के उत्थान पर जोर दिया।

समिति 12 साल से कमजोर, गरीबों के उत्थान को लेकर कर रही संघर्ष

सविता समाज संघर्ष समिति के 12वां स्थापना दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समिति संस्थापक शीलेन्द्र सवितांश ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्थापक ने कहा कि समिति के समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित करती है साथ ही कमजोर छात्रों की कोचिंग की भी व्यवस्था करती है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सविता ने कहा कि समिति समाज के गरीब एवं कमजोर, बेरोजगार लोगों के उत्थान हेतु काम कर रही है। इस मौके पर महासचिव तुर्सनपाल सिंह, गंगा सिंह सविता, धनपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, गीतेश कुमार, आदित्य श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार, सुषमा देवी, रामप्रकाश आर्य, वीरेश कुमार, कुषमा देवी, उमेश चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।