दावत के दौरान कहासुनी के बाद युवक ने की हवाई फायरिंग

Feb 28, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - गांव मंसूरनगर में दावत के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को खेत से पकड़ लिया है और उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दावत के दौरान कहासुनी के बाद युवक ने की हवाई फायरिंग

सकीट, गांव मंसूरनगर में दावत के दौरान हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करने से दहशत फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को खेत से पकड़ लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना सकीट के गांव मंसूरनगर निवासी एदल पुत्र अच्छेलाल यहां उनके पिता की बरसी थी। इसमें गांव के ही हाकीम पुत्र चरण सिंह, वीरेंद्र पुत्र कालिका प्रसाद देर रात खाना खाने आए थे। वीरेंद्र शराब के नशे में था। दोनों खाना खाने के बाद घर की तरफ चल दिए।

आरोप है कि रास्ते में वीरेन्द्र ने शराब के नशे में पीड़ित के साथ गाली गलौज करने लगे। कुछ देर बाद ही वीरेंद्र घर में जाकर तमंचे से हवाई फायरिंग शुरु कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत में फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जानकारी ली। सकीट पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी वीरेंद्र पुत्र कालिका प्रसाद को पकड़ लिया है। थाना पुलिस ने आरोपी को खेत से पकड़ा। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। सकीट पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों आपस में चचेरे-ततेरे भाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।