ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाबारिश में कच्चे घर की छत गिरी, पांच घायल

बारिश में कच्चे घर की छत गिरी, पांच घायल

बारिस में कच्चे घर की दीवार भरभराकर नीचे गिर पड़ी। मलबे में दबने से एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। दंपति की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया...

बारिश में कच्चे घर की छत गिरी, पांच घायल
हिन्दुस्तान टीम,एटाThu, 26 Jul 2018 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

बारिश में कच्चे घर की दीवार भरभराकर नीचे गिर पड़ी। मलबे में दबने से एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। दंपति की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है।

थाना अवागढ़ के गांव खुशरई निवासी पीतांबर उर्फ पीतम सिंह गुरुवार शाम पत्नी आरती, छह वर्षीय बेटा विजय, चार वर्षीय बेटा शिवा, तीन वर्षीय बेटी दीपा के साथ बैठे हुए थे। देर शाम घर की छत भरभराकर नीचे गिर पड़ी। पूरा परिवार में मलबे में दब गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार के साथ-साथ रोगी सहायता केन्द्र ऑपरेटर बृज भूषण भारती ने सहायता की। इन्होने एएलएस, एंबुलेंस कराकर गंभीर घायल पीतांबर उर्फ प्रीतम, पत्नी आरती को आगरा रेफर करवाया। बच्चों को उपचार चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें