ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाभरभराकर गिरी छत, मलबे में दबकर चार घायल

भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबकर चार घायल

पुरानी घर की छत भरभराकर नीचे गिर गई। मलबे के नीचे दबकर एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। एकत्रित ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बाहर निकाला और आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया...

भरभराकर गिरी छत, मलबे में दबकर चार घायल
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 21 Jan 2018 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें

पुरानी घर की छत भरभराकर नीचे गिर गई। मलबे के नीचे दबकर एक परिवार के चार लोग घायल हो गए।

थाना पिलुआ के गांव मुखन्ना निवासी राममूर्ति पत्नी रामपाल बेटे अतुल, पुत्रवधु रविता पत्नी सुभाष, रूबी पत्नी अनिल के साथ रविवार शाम छत पर बैठी हुई थी। बताते है कि छत काफी पुरानी थी। देर शाम करीब साढ़े तीन बजे घर की छत भरभराकर नीचे गिर पड़ी। सभी लोग मलबे नीचे दब गए। चीख की आवाज सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने मिलकर मलबा हटाया और घायलों को बाहर निकाला। आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, सीओ सदर गुरमीत सिंह पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुरानी छत नीचे आ गिरी। चार लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराय गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें