
टक्कर मारने के आधा किलोमीटर तक बाइक घसीटते हुए ले गई बस
Etah News - रोडवेज बस ने बाइक सवार लवित गुप्ता को टक्कर मार दी, जिससे बाइक बस में फंस गई और आधा किलोमीटर तक घसीटी गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल लवित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, फिर आगरा रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई, जिसमें हजारों रुपये का सामान जल गया।
रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक बस में फंस गई। चालक बाइक को आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। बाइक में आग लग गई। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है। थाना जैथरा के मोहल्ला बढईयान निवासी लवित गुप्ता पुत्र कैलाश गुप्ता फोटोग्राफरी का काम करता है। बुधवार शाम को बाइक से गांव अगरइया जा रहा था। अलीगंज रोड पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बाइक बस में फंस गई। बस बाइक को आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई।
बाइक में आग लग गई। टक्कर लगने से बाइकसवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एकत्रित लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायल की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जानकारी ली है। एसओ रीतेश ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जल शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। एकत्रित लोगों ने आग बुझाई। पीड़िता के अनुसार घर में रखा हजारों रुपये का समान जलकर राख हो गया। थाना जैथरा के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी राजेश्वरी देवी पत्नी रामसेवक ने बताया कि पूडी बेलने का काम करती है। गुरुवार सुबह काम पर चली गई। बताया जा रहा है कि घर में आग लग गई। आग लगने के बाद पड़ोसी एकत्रित हुए और आग बुझाई है। बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




