बच्चों में तेजी से बढ़ रहा बुखार, 30 बैड का बच्चा वार्ड हुआ फुल, कई को इंतजार

Apr 06, 2026 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - बदलते मौसम के कारण बच्चों में बुखार की समस्या बढ़ गई है, जिससे मेडिकल कॉलेज का बालरोग वार्ड पूरी तरह भर गया है। ओपीडी में प्रतिदिन 200-250 बच्चे आ रहे हैं। गंभीर स्थिति में बच्चों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है, जहां 30 बेड में 26-27 बच्चे इलाज ले रहे हैं।

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा बुखार, 30 बैड का बच्चा वार्ड हुआ फुल, कई को इंतजार

बदलते मौसम की वजह से बच्चों में बुखार तेजी से बढ़ रहा है, जिस कारण मेडिकल कालेज का बालरोग वार्ड फुल हो गया है। ओपीडी में बीमार बच्चों को वार्ड में भर्ती कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बालरोग ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 250 बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं। सोमवार को बालरोग ओपीडी में मौजूद चिकित्सक डा. गौरव ने बताया कि वर्तमान में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार रोगियों की तादात अधिक है। इसके अलावा पेटदर्द, उल्टी-दस्त, निमोनिया के बीमार बच्चे ओपीडी में आ रहे हैं। वायरल फीवर से परेशान बच्चे को ठीक होने में तीन से चार दिन का समय लग रहा है।

चिकित्सक ने बताया कि ओपीडी में आने वाले बीमार बच्चों में से गंभीर बच्चों को उपचार के लिए वार्ड में भर्ती कराया जा रहा है। अधिक तादात में बीमार बच्चों के पहुंचने से 30 बैड का वार्ड में करीब 26-27 बच्चे भर्ती होकर उपचार ले रहे हैं। इसके अलावा वार्ड में इमरजेंसी से भी सीधे बीमार बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद भेजा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।