जोर पकड़ रहे संचारी रोग, एक डेंगू और चार मलेरिया पॉजिटिव और निकले

जोर पकड़ रहे संचारी रोग, एक डेंगू और चार मलेरिया पॉजिटिव और निकले

संक्षेप:

Etah News - जनपद में संचारी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसमें डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि हुई है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में एक डेंगू और चार मलेरिया पॉजिटिव रोगियों को भर्ती किया गया। अब तक जुलाई और अगस्त...

Aug 30, 2025 07:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

जनपद में संचारी रोग धीरे-धीरे तेजी पकड़ते जा रहे हैं। मेडिकल कालेज से लेकर सीएचसी, पीएचसी पर डेंगू, मलेरिया पॉजिटिव जांच में निकल रहे हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में आई जांच रिपोर्ट में एक डेंगू और चार मलेरिया पॉजिटिव को जांच के लिए संचारी रोग वार्ड में भर्ती कराया गया है। शनिवार को मेडिकल कालेज के संचारी रोग वार्ड में जांच रिपोर्ट आने के पांच पॉजिटिव रोगियों को भर्ती कराया गया है। उनमें ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के मनुपुर निवासी 55 वर्षीय रानी डेंगू पॉजिटिव, मलेरिया पॉजिटिव नगला भम्मा निवासी 16 वर्षीय पवन, नगला निजाम निवासी 18 वर्षीय अनीशा, सराय जवाहरपुर निवासी 26 वर्षीय विपिन कुमार, ब्लॉक सकीट क्षेत्र के गांव लोथरा निवासी 85 वर्षीय उर्मिला देवी शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वार्ड में भर्ती इन रोगियों ने बताया कि उनको चार-पांच दिन से बुखार आ रहा है। शुक्रवार को वह मेडिकल कालेज की मेडिसिन ओपीडी में पहुंचे। जहां पर उनकी डेंगू, मलेरिया की कार्ड से जांच करायी गई। जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकले है। जिसके बाद उनको वार्ड में भर्ती किया गया है। मेडिकल कालेज में जुलाई, अगस्त माह में अब तक लगभग 65 डेंगू, मलेरिया पॉजिटिव उपचार ले चुके हैं। यूपीडीएसपी पोर्टल पर 28 पहुंचे डेंगू-मलेरिया पॉजिटिव केस प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया है कि सर्द-गरम मौसम से संचारी रोग बढ़ रहे है। विभगाीय यूडीएसपी पोर्टल पर डेंगू, मलेरिया पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 28 पहुंच गई है। इसमें दो डेंगू और 26 मलेरिया पॉजिटिव निकल चुके हैं। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों की कन्फर्म जांच के लिए मलेरिया की माइक्रोस्कोपी जांच कराने को कहा गया है। इसी तरह डेंगू की एलाइज जांच मेडिकल कालेज में कराये जाने की सुविधा है। उसके बाद भी मेडिकल कालेज, सीएचसी, पीएचसी पर मलेरिया की माइस्क्रोपी जांच नहीं की जा रही हैं। मेडिकल कालेज में रोगियों की संख्या नहीं हो रही कम मेडिकल कालेज में प्रतिदिन 2500 से 3000 तक बीमार पहुंच रहे है। बड़ी तादात में रोगियों को पहुंचने से सुबह से दोपहर तक रोगी पर्चा कक्ष, दवा कक्ष, सैंपल-पंजीकरण कक्ष और ओपीडी के सामने मरीजों की लाइन लग जाती है। सबसे अधिक रोगी मेडिसिन, बालरोग और त्वचा रोग ओपीडी में पहुंच रहे है। यहां पहुंचने वाले रोगियों की संख्या प्रतिदिन 750 से लेकर 950 तक पहुंच रही है। ओपीडी में चिकित्सक मरीजों को जांच कराकर उपचार को परामर्श दे रहे हैं। शनिवार को मेडिसिन वार्ड में भर्ती रोगियों की संख्या 62 रही।