फरवरी माह में आरटीई के माध्यम से प्राइवेट स्कूलों में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
Etah News - राइट-टू-एजूकेशन योजना के तहत गरीब बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया फरवरी 2026-27 से शुरू होगी। आवेदन तीन चरणों में लिए जाएंगे, जिसमें लाटरी प्रक्रिया से चयन होगा। 25% सीटें गरीब छात्रों के लिए सुरक्षित रहेंगी। आवेदन की प्रक्रिया और लाटरी की तिथियाँ भी निर्धारित की गई हैं।

राइट-टू-एजूकेशन योजना के सत्र 2026-27 में गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूल में प्री-प्राइमरी, प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया फरवरी से शुरू हो रही है। इसमें छात्र तीन चरणों में प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। तीन चरणों में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का सत्यापन कराने के बाद लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। राइट-टू-एजूकेशन योजना के तहत जनपद के प्राइवेट विद्यालयों में गरीब छात्र-छात्राओं के लिए 25 प्रतिशत सीट सुरक्षित रहती हैं। जिला समन्वयक सामुदायिह सहभागिता एवं समग्र शिक्षा आशीष गंगवार ने बताया कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत अलाभित समूह एवं दुलर्भ वर्ग के बच्चों को आसपास के गैर सहायतित निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाना है।
इसके लिए राइट-टू-एजूकेशन के तहत निशुल्क शिक्षा को प्रवेश के लिए प्रथम चरण में दो से 16 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान आने वाले आवेदन पत्रों की लाटरी 18 फरवरी को होगी। लाटरी प्रक्रिया में चयनित छात्र-छात्राओं की सूची 20 फरवरी को जारी की जाएगी। इसी प्रकार दूसरे चरण की प्रक्रिया 21 फरवरी से सात मार्च तक आवेदन पत्र जमा किये जाएंगे। सत्यापन एवं लॉक करने के बाद नौ मार्च को लाटरी प्रक्रिया होगी। इसकी सूची 11 मार्च को जारी की जाएगी। तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया को आवेदन पत्र 12 से 25 मार्च तक चलेगी, जिसमें लाटरी 27 मार्च को निकाली जाएगी, जिसकी सूची 29 मार्च को जारी होगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत करीब एक हजार विद्यालय ऑनलाइन हो गए हैं, जिनमें गरीब एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें रिजर्व रहती हैं। गरीब एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा के लिए राइट-टू-एजूकेशन योजना के तहत प्राइवेट विद्यालय में प्रवेश कराया जाएगा। इसके लिए दो फरवरी से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। अभिभावक अपने-अपने बच्चों का प्राइवेट विद्यालय में प्रवेश कराने को ऑनलाइन आवेदन कराएं।-दिनेश कुमार, बीएसए, एटा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




