बोरवेल में गिरी गाय को निकाला
ग्राम दोदलपुर में एक निराश्रित गाय पुराने बोरवेल में गिर गई। गाय को निकालने के लिए पुलिस और दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तीन घंटे की मेहनत की। अंततः गाय को सुरक्षित निकाल लिया गया।

क्षेत्र के ग्राम दोदलपुर के खेतों में एक पुराने बोरवेल के करीब 15 फीट गहरे कुआ में गाय गिर। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना सकीट पुलिस, दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद गाय को कुआं से सुरक्षित निकाला। थाना क्षेत्र के ग्राम दोदलपुर में निराश्रित गाय बोरवेल में गिर गई। गहरा होने के कारण निकल वह नहीं पाई। निराश्रित गोवंश खेतो में घूमते रहते है। इसी दौरान मंगलवार की देरशाम को गाय पुराने बोरवेल में गिर गई। जैसे ही गांव के लोगों को मालूम हुआ तो उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। दमकल की गाड़ी ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित निकाल लिया।
करीब तीन घंटे तक यह टीमें इस कार्य में जुटी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


