ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाएटा में धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट आज से खुलेंगे

एटा में धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट आज से खुलेंगे

कोरोना महामारी के चलते बीते 25 मार्च से लॉकडाउन के बाद आठ जून यानी आज पूरे 74 दिन जिला प्रशासन ने जनपद के सभी होटल, रेटोरेंट, गेस्ट हाउस, शार्पिग काम्लेक्स, एवं धार्मिक स्थल कई शर्तो के साथ खोलने की...

एटा में धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट आज से खुलेंगे
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 07 Jun 2020 09:28 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना महामारी के चलते बीते 25 मार्च से लॉकडाउन के बाद आठ जून यानी आज पूरे 74 दिन जिला प्रशासन ने जनपद के सभी होटल, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, शार्पिग काम्लेक्स, एवं धार्मिक स्थल कई शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी है। जिसका काफी गंभीरता से पालन किया जाएगा। सावधानी में किसी प्रकार की लापरवाही या चूक होने पर संबंधित संस्था एवं व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शासन, प्रशासन की गाइड लाइन एवं सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को होटल में प्रवेश देने से पहले मुंह पर मास्क लगा है देखा जाएगा। उसके बाद उसकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए जाने पर स्वास्थ्य टीम को सूचित किया जाएगा। होटल की साफ सफाई समय समय होने के साथ सेनेटाइज कार्य कराया जाएगा। होटल की क्षमता से आधे यात्रियों को ही ठहराया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें