ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटादहेज में तीन लाख नहीं दिए तो तोड़ दिया रिश्ता

दहेज में तीन लाख नहीं दिए तो तोड़ दिया रिश्ता

शादी से पहले दहेज में तीन लाख न देने पर लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और शादी करने से मना दिया। मां ने चार आरोपियों के विरुद्ध थाना बागवाला में रिपोर्ट दर्ज कराई...

दहेज में तीन लाख नहीं दिए तो तोड़ दिया रिश्ता
हिन्दुस्तान टीम,एटाTue, 07 Jan 2020 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी से पहले दहेज में तीन लाख न देने पर लड़का पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और शादी करने से मना दिया। मां ने चार आरोपियों के विरुद्ध थाना बागवाला में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना बागवाला के एक गांव निवासी पीड़ित मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी का रिश्ता हरियाणा जिला फरीदाबाद के कुवईवाला रोड निवासी राजवीर के बेटे के साथ बीते साल तय हुआ था। बताते है कि शादी से पहले एक लाख रोड दे दिए थे। लड़का पक्ष ने तीन लाख की मांग रख दी। पीड़िता ने गरीबी का हवाला दिया। उसके बाद भी लड़का पक्ष का दिल नहीं पसीजा और शादी करने से इनकार कर दिया। रिश्ता तोड़ दिया। मामले में कोई बात न बनने पर पीड़िता ने कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। उच्चाधिकारियों पर आदेश पर पीड़िता ने चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें