हाथरस में पहली बार हो रही मंडलीय प्रतियोगिता, ओपन हुई ट्राफी

Mar 11, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - अलीगढ़ मंडल के माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा हाथरस में 'गुरु गौरव कप-2026' क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह 13 मार्च को होगा और पुरस्कार वितरण 16 मार्च को। चारों जनपदों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारी इसमें भाग लेंगे।

हाथरस में पहली बार हो रही मंडलीय प्रतियोगिता, ओपन हुई ट्राफी

माध्यमिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ मंडल में सेवारत प्रधानाचार्य ,शिक्षक, कर्मचारियों के बीच हाथरस में मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें चारों जनपद के लोग हिस्सा लेगे। यह प्रतियोगिता सासनी हाथरस में होगी। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन बैठक में चारों जनपद की टीमों की खेलकिट एवं विजेता उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस अवसर परकरुण प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, भानु प्रताप सिंह, सेवा राम, दिग्विजय सिंह, नीति सिंह, ललित तालान, विकास कौशिक, कुबेर सिंह, समीक्षा सिंह, आशीष भार्गव, दुष्यन्त देशवाल, राहुल दुबे सहित चारों ही जनपद की टीमों के कप्तान एवं उप कप्तान उपस्थित रहे उपस्थित रहे।मंडलीय संयुक्त निदेशक मनोज गिरि ने कहा कि विभागीय दायित्वों के निर्वहन के कारण उत्पन्न उदासीनता एवं तनाव को दूर करने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से प्रथम मण्डल स्तरीय शिक्षक क्रिकेट टूर्नामेंट “गुरु गौरव कप-2026” का आयोजन किया।

यह खेल केएल जैन इण्टर कॉलेज, सासनी (हाथरस) के खेल मैदान पर कराया जा रहा है। हाथरस, अलीगढ़, एटा एवं कासगंज जनपदों के माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कार्मिक प्रतिभाग करेंगे।प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 13 मार्च को तथा पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 16 मार्च को होगा। हाथरस एलाइट की ओर से कप्तान मानवेंद्र सिंह, उपकप्तान अम्बुज जैन, अलीगढ़ स्कॉलर्स की ओर से कप्तान ललित तालान, उपकप्तान: आदित्य कुमार पाल, कासगंज टीचर्स टाइटंस के कप्तान विवेक शंकर, उपकप्तान अनुभव पाठक तथा एटा एजुकेटर्स के कप्तान अनूप द्विवेदी, उपकप्तान प्रभात ललित नोक्स हाथरस पहुंचे। एटा टीम के कप्तान अनूप दुबे की ओर से बताया गया कि जनपद एटा की टीम में दिनेश चौधरी, विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नॉक्स ,विवेक यादव, नीतीश राणा,सुधांशु मिश्रा, निशांत रावत, अनिल कुमार, शैलेश मिश्रा, वंश बहादुर विशाल लाल ,भविष्य शुक्ला, अफसार अहमद ,मनोज मिश्रा, का चयन किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।