ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटामारहरा में स्कूल से लौट रही छात्रा को ले जाकर किया दुष्कर्म

मारहरा में स्कूल से लौट रही छात्रा को ले जाकर किया दुष्कर्म

स्कूल से लौट रही छात्रा को एक युवक उठा ले गए। घर ले जाकर दुष्कर्म किया। जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मामले की रिपोर्ट चाचा ने दर्ज...

मारहरा में स्कूल से लौट रही छात्रा को ले जाकर किया दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,एटाSat, 01 Feb 2020 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

स्कूल से लौट रही कक्षा तीन की छात्रा से एक युवक ने दरिंदगी की। बहनों ने घरवालों को बताया तो वे मौके पर पहुंचे। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता के चाचा ने दर्ज कराई है।

थाना मारहरा के एक गांव निवासी चाचा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार को उसकी सात वर्षीय भतीजी, दो अन्य बहनों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते से बबलू उर्फ विवेक उसे उठाकर घर ले गया। घबराई बहनों ने भागकर घर पर सारी बात बताई। घरवाले इकट्ठा होकर आरोपी के घर पहुंचे और उसको पकड़ लिया। उन्होंने आरोपी को पीटकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची तो आरोपी उसके हवाले कर दिया। एसओ जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी रास्ते से मासूम छात्रा को घर ले गया था। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मामले की रिपोर्ट दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज हुई है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। जांच की जा रही है।

मुहम्मद इरफान नासिर, सीओ सदर एटा।

किशोरी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज

एटा। थाना अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 30 जनवरी को आरोपी राहुल निवासी हृदेशपुर बेटी को भगा ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें