Etah News: मरथरा भगवानदास में हुआ भाई-बहन मिलन समारोह आयोजन
Etah News: रविवार को मरथरा में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में भाई-बहन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोधी राकेश राजपूत ने बहनों के प्रेम की सराहना की। पिछले 16 वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय बहनों ने अतिथियों को राखी बांधी।

Etah News: मरथरा, रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में रविवार को विधानसभा मारहरा क्षेत्र के मरथरा भगवानदास में भाई-बहन मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम उदघाटन कृष्णपाल सिंह, हरी बाबू प्रधान, प्रदीप कुमार यादव, अंगद राजपूत, मानवेंद्र राजपूत ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय बहनों ने राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य अतिथियों को राखी बांधी। कार्यक्रम संयोजक जाकिर हुसैन एवं संचालन प्रदीप कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोधी राकेश राजपूत ने कहा कि बहनों का प्यार रक्षाबंधन का त्यौहार वास्तव में मुझे खुशी देता है। इसलिए पिछले 16 वर्षों में यह कार्यक्रम आयोजित करता हूं और करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मुझे बड़ी बहनों का आशीर्वाद और छोटी बहनो का प्यार मिलता है।
इस अवसर पर सौदान सिंह, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र, सुभाष चंद्र, नरेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


