
बांग्लादेश में दीपदास की हत्या के विरोध में दो स्थानों पर हुआ पुतला दहन
Etah News - जलेसर में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। हिंदू दीपदास की हत्या के विरोध में, नगर में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया। भाजपा युवा मोर्चा और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी की। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की।
जलेसर। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा, हिंदू दीपदास की हत्या के विरोध में नगर में दो स्थानों पर बांग्लादेश प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान हिन्दूवादी संगठनों ने जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। देश के प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार रोकने को आवश्यक कदम उठाये जाने को मांग की। प्रातः 11 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में भाजपाई पदाधिकारी, कार्यकर्ता मोहल्ला हथौड़ा से जुलूस निकालकर तोप चौराहे पर पहुंचे। जहां पर हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बाग्लादेश के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।
उसके बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फुंका। पुतले को दहन से पूर्व जूते की माला पहनाकर मालिश की। फिर आग लगाई। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य हिंदूवादी संगठनों ने एमजीएम इंटर कॉलेज ग्राउंड से जुलूस निकालकर नगर के प्रमुख मार्ग मंडी जवाहरगंज, नाला बाजार, बड़ा बाजार, शेरगंज, तहसील रोड होते हुए महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुतला फूंका और नारेबाजी की। मोहल्ला हथोड़ा से निकले जुलूस में सत्येंद्र सिंह जादौन, विनोद बघेल, कृष्णा बघेल, दीपक वार्ष्णेय, राम प्रकाश कश्यप, बजरंग दल के लोकेंद्र पाठक, जयपाल कुशवाहा, सुमित जैन, उत्साह भारद्वाज, जिलाध्यक्ष आकाश गुप्ता, रूपम गुप्ता, विनय कुमार गोयल, वीरेंद्र गुप्ता, भारत गुप्ता सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




