Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsProtest Escalates Panchayati Raj Cleaners Begin Hunger Strike for ACP Demand
एसीपी की मांग को लेकर पांचवें दिन सफाई कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

एसीपी की मांग को लेकर पांचवें दिन सफाई कर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

संक्षेप:

Etah News - पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मियों ने एसीपी की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। संघ ने आरोप लगाया है कि डीपीआरओ जानबूझकर शासनादेश की अवहेलना कर रहे हैं। जबकि सीडीओ ने बताया कि कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका अपूर्ण हैं, जिससे एसीपी प्रक्रिया में बाधा आ रही है।

Jan 31, 2026 07:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

एसीपी की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर चुके पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मियों का आंदोलन अब और उग्र हो गया है। सफाई कर्मियों ने अब विकास भवन परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार और महामंत्री ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि डीपीआरओ मोहम्मद राशिद जानबूझकर शासनादेश की अवहेलना कर रहे हैं। पात्र होने के बावजूद कर्मचारियों को उनके लाभ से वंचित रखा जा रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। दूसरी ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सफाई कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और व्यक्तिगत पत्रावलियां वर्षों से अपूर्ण पड़ी हैं।

इस कारण द्वितीय एसीपी लगाने की प्रक्रिया बाधित हो रही है। पत्रावलियों को अविलंब पूर्ण कराने के लिए संबंधित विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। डीपीआरओ के खिलाफ शासन एवं जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही कर्मचारियों की नौकरी संबंधी जांच पड़ताल और पत्रावलियां पूर्ण हो जाएंगी, पात्र सफाई कर्मियों को तत्काल द्वितीय एसीपी का लाभ दे दिया जाएगा। जबकि सफाई कर्मचारी संघ का कहना है कि वह वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन पत्रावलियां पूर्ण न होने का बहाना बनाकर उनका हक मारा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;