
एसआईआर में एएसडी मतदाता सत्यापन गुणवत्ता से संतुष्ट नजर आईं रोल प्रेक्षक
Etah News - अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 की प्रगति समीक्षा की। निरीक्षण में 255, 256, और 257 बूथों पर मतदाताओं की जानकारी एकत्र की गई। 90% मैपिंग कार्य पूर्ण हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिसमें एसडीएम और सहायक अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
एटा। एक जनवरी 2026 के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की प्रगति समीक्षा अलीगढ़ मंडलायुक्त एवं रोल प्रेक्षक संगीता सिंह ने विधानसभा मारहरा में स्थलीय निरीक्षण कर किया गया। निरीक्षण में उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय असरौली में बूथ संख्या 255, 256 एवं 257 को देखा। बूथ संख्या 255 पर 130, बूथ संख्या 256 पर 46 एवं बूथ संख्या 257 पर 269 मतदाता एएसडी सूची में पाए गए हैं। आयुक्त एवं रोल प्रेक्षक ने ग्राम के अन्य नागरिकों से भी एएसडी मतदाताओं के संबंध में प्रत्यक्ष सत्यापन किया गया। जिसमें मृतक एवं शिफ्टेड मतदाताओं के बारे में सही एवं संतोषजनक जानकारी प्राप्त हुई।
निरीक्षण में पाया संबंधित तीनों बूथों पर 90 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, राशन डीलरों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। जिससे एसआईआर कार्य को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सका है। रोल प्रेक्षक ने इस समन्वित प्रयास की सराहना की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश, एसडीएम सदर विपिन कुमार, एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता, एसडीएम जलेसर भावना विमल, एएसडीएम सतीश कुमार,पीयूष रावत, श्वेता सिंह, राजकुमार मौर्य, तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, तहसीलदार अलीगंज संजय कुमार, तहसीलदार जलेसर संदीप सिंह, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को रोल प्रेक्षक ने किया सम्मानित एटा, अलीगढ़ मंडल आयुक्त/रोल प्रेक्षक संगीता सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में एसडीएम जगमोहन गुप्ता, अपर उप जिलाधिकारी सतीश कुमार, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों नीरज वार्ष्णेय, शिवशंकर शर्मा, संजय कुमार, सुशील कुमार, विनोद कुमार, मुकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




