एटा महोत्सव की तैयारियां तेज, 15 जनवरी को होगा भव्य आगाज

Jan 01, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - एटा महोत्सव का आयोजन 15 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने भव्य मेले की तैयारियों के लिए सफाई अभियान प्रारंभ कर दिया है। इस बार महोत्सव को और आकर्षक बनाने की योजना है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।

एटा महोत्सव की तैयारियां तेज, 15 जनवरी को होगा भव्य आगाज

एटा। जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव एटा महोत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। आगामी 15 जनवरी से शुरू होने वाले इस भव्य मेले को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी योजना तैयार कर ली है। शहर के सैनिक पड़ाव में तैयारियों का आगाज सफाई अभियान के साथ कर शुरू कर दिया गया है। इस बार महोत्सव को पहले से कहीं अधिक भव्य और आकर्षक रूप देने की योजना है। नुमाइश मैदान को एटा महोत्सव के लिए तैयार करने के लिए नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की टीमें लगाई है। इस सफाई कार्य की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सफाई कर्मी तीन पालियों में लगातार काम कर रहे हैं।

इसके साथ ही मैदान का समतलीकरण और कूड़ा निस्तारण का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, ताकि समय से पहले जमीन को पंडालों और दुकानों के अलावा खेल-तमाशे लगाने के लिए तैयार किया जा सके। गुरुवार को सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि वर्ष 2026 का एटा महोत्सव बेहद खास होने वाला है। इस बार सजावट और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रवेश द्वारों से लेकर मुख्य सांस्कृतिक मंच तक को आधुनिक और स्थानीय उद्योग और पारंपरिक कला के मिश्रण से सजाया जाएगा। जनपद वासियों के मनोरंजन के साथ ही इस बार कृषि विभाग समेत अन्य सभी विभागों और शिल्प कला के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जल्द जारी होगा कार्यक्रमों का कैलेंडर एटा। एटा महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कवि सम्मेलनों, मुशायरों, डांस और खेल प्रतियोगिताओं को लेकर जनता में भारी उत्सुकता है। जिला प्रशासन जल्द ही विधिवत कार्यक्रमों की सूची जारी करने वाला है। सीडीओ के अनुसार इस बार राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित करने की तैयारी है। इससे जिले की पहचान प्रदेश स्तर पर और मजबूत हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।