भीषण गर्मी में ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था, उपकरण हो रहे खराब

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - जिला मुख्यालय में भीषण गर्मी के कारण विद्युत आपूर्ति में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पिछले 24 घंटे में तीन ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। इसके चलते शहर के 38 हजार उपभोक्ताओं को रातभर बिजली की कमी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम लोड का सही आकलन करने में विफल रहा है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।

भीषण गर्मी में ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था, उपकरण हो रहे खराब

भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू के बीच जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। बीते 24 घंटे में तीन ट्रांसफार्मरों ने काम करना बंद कर दिया। हालात यह रहे कि रात भर लोग बैचेन रहे। बीती रात मंगलवार को भीषण गर्मी के दौरान शहर के सभी पांचों मुख्य बिजलीघर के ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए। उसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की प्रोटेक्शन डिवाइज में लगे फ्यूज पल-पल खराब होते रहे। इस कारण शहर के प्रत्येक क्षेत्र में अलग-अलग समय पर लगातार दो से तीन घंटों की बिजली कटौती होने के बाद भी रातभर लो-वोल्टेज और हर दो से तीन मिनट के अंतराल पर सुबह के चार बजे तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला राधा बिहार समेत आगरा रोड पर लगे 100-100 केवीए के कुल तीन ट्रांसफार्मर खराब हो गए। संबंधित क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल बनी रही। उमस और भीषण गर्मी के कारण शहर के करीब 38 हजार उपभोक्ताओं को परिवार समेत रातभर मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

पल-पल उड़ रहे प्रोटेक्शन डिवाइस के फ्यूज

पारा जैसे ही 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। घरों में एयर कंडीशनर, कूलर और रेफ्रिजरेटरों का उपयोग अचानक बढ़ जाता है। बिजली निगम इस बढ़े हुए लोड का आकलन करने और उसके अनुसार तैयारी करने में हर बार की तरह इस बार भी पूरी तरह विफल रहा है। शहर के बिजलीघर से लेकर विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों की गलियों में रखे छोटे ट्रांसफार्मर अपनी क्षमता से दोगुने भार पर चल रहे हैं। अत्यधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मरों को जलने से बचाने के लिए लगाई गई प्रोटेक्शन डिवाइस के फ्यूज हर पांच से दस मिनट में खराब हो रहे हैं। हालत यह है कि लाइनमैन एक तरफ फ्यूज ठीक कर रहा कि, वैसी ही दूसरी तरफ लोड पड़ते ही फ्यूज दोबारा उड़ रहे है। कई इलाकों में तो पूरी रात में दर्जनों बार फ्यूज बदलने का यह सिलसिला चल रहा है। जिससे सुचारू आपूर्ति का दावा मजाक बनकर रह गया।

Voice of UP

जनता की सुनने वाला अखिर कौन

बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराने या कटौती का कारण जानने के लिए निगम अधिकारियों के सीयूजी नंबरों पर फोन मिला रहे हैं तो अधिकांश अधिकारी फोन नहीं उठा रहे है, या फिर उनका फोन नॉट रीचेबल बता रहा है। वहीं टोल-फ्री सरकारी हेल्पलाइन 1912 भी व्यस्त रही है।

शहर के अंदर 80 फीसदी घरों में एसी लगी हुई है, इस कारण बिजलीघरों और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। लोड बढने के कारण ट्रांफार्मर की प्रोटेक्शन डिवाइज के फ्यूज खराब हो रहे हैं। इन्हें बदलवाकर बिजली शुचारू कराई जा रही है। शहर में बुधवार को कई स्थानों पर बिजली के झंपरों को दुरुस्त कराया गया है। अब आपूर्ति में समस्या नहीं होगी।-सत्यनारायण, एक्सईएन, सिटी, एटा।

सामान्य प्रश्न

शहर में बिजली कटौती से कितने उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं?
शहर के करीब 38 हजार उपभोक्ताओं को परिवार समेत रातभर मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।