मासूम के लगी थी सिर में चोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - गांव रामपुर घनश्याम में कोकिला देवी की सिर में चोट लगने से मौत हुई। घरवालों ने पथराव के दौरान गिरने से मौत का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मासूम के लगी थी सिर में चोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

मासूम के सिर में चोट लगी थी। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। घरवालों ने पथराव के दौरान छिंटककर गिर जाने से मौत की बात कही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली देहात के गांव रामपुर घनश्याम निवासी कोकिला देवी पत्नी करन घर की अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार सुबह गेहूं काटने गई थी। गोद में 16 माह की बच्ची नैना भी थी। गुरुवार सुबह गेहूं काटते समय गांव के तीन युवक और उनकी पत्नियां आई और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पथराव शुरु कर दिया। पथराव के दौरान एक पत्थर कोकिला के सिर में जा लगा साथ ही बुआ भी पत्थर लगने से घायल हो गई थी।

घरवालों ने पथराव के दौरान मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। मामले में पीड़िता ने तहरीर दी थी। दो चिकित्सीय पैनल, वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत होना आया है। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।