कड़कड़ाती सर्द रातों में रेन बसेरा में एक कंबल के सहारे बेसहारा लोग

Jan 06, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

Etah News - रोडवेज बस स्टैंड पर बने रेन बसेरा की हालत बहुत खराब है। नगर पालिका द्वारा बनाए गए इस रैन बसेरा में सर्दी से बचने के लिए केवल एक छोटा हीटर है, जो खराब है। यात्रियों के लिए कोई अलाव नहीं है और रजाई भी हल्की हैं। रात में ठहरने वाले लोग ठंड से परेशान रहते हैं।

कड़कड़ाती सर्द रातों में रेन बसेरा में एक कंबल के सहारे बेसहारा लोग

रोडवेज बस स्टैंड पर बने मात्र एक रेन बसेरा का हाल बेहाल है। नगर पालिका की ओर से बनाए गए इस रैन बसेरा में सर्दी से बचने के इंतजाम दिखावा है। यात्रियों के लिए उपलब्ध कराए गए छोटा सा हीटर खराब रखा हुआ है। यहां पर अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं है। रात में रुकने वाले यात्रा ठंड से परेशान रहते है। नगर पालिका परिषद के रैन बसेरा में यात्रियों के लिए ठहरने को 25 बेड हैं। इसमें नौ महिलाओं और 16 पुरुषों के लिए हैं। यहां पर रैन बसेरा में काफी हल्की रजाईयां हैं, जिस कारण यहां ठहरने वाले लोगों की रात में ठंड से बचाव मुश्किल हो रहा है।

रैन बसेरा पर यात्रियों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं है। उससे रात्रि में ठहरने वाले लोगों को ठंड से बचाव करना मुश्किल हो रहा है। रैन बसेरा का संचालन करने वाले कर्मचारी ने बताया कि आने वाले यात्रियों, लोगों को ठहरने के लिए एक बैड पर एक रजाई दी जाती है। उन्होंने बताया कि बसेरा में सर्दी से बचाव को लगाया गया हीटर भी खराब पड़ा हुआ है। इसके बारे में उन्होंने अपने अधिकारियों को सूचना दे दी है। संचालनकर्ता ने बताया कि रात दस बजे के बाद रैन बसेरा में लोग आना शुरू होते है। मध्यरात्रि होते-होते रैन बसेरा के सभी बेड भर जाते हैं। रात्रि में रुकने वाले यात्री, लोग सुबह होते ही अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाते है। बाद में कई लोगों को तो जमीन पर लिटना पड़ता है। वह बस के इंतजार को रैन बसेरा में ठहरते हैं। कल ही रैन बसेरा का निरीक्षण किया था। पानी आदि की सुविधाएं पूरी कराई थी। अगर हीटर खराब है तो उसे सही कराया जाएगा। रजाई की पर्याप्त व्यवस्था है। निहाल सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद एटा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।