
मतदाताओं की क्रॉस चेकिंग के लिए गांव-गांव लगाए दरबार
Etah News - शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा स्तर पर बीएलओ के साथ समन्वय बनाने और मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए सभी दलों से सहयोग की अपील की। हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दल प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने विधानसभा स्तर पर बीएलओ के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करने पर जोर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एएसडी मतदाताओं के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि लेखपाल, कानूनगो, रोजगार सेवक के माध्यम से क्रॉस चेक किया जा रहा है। दावे- आपत्ति एवं सुनवाई के लिए निर्वाचन आयोग ने 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक की अवधि निर्धारित की है, जिसमें दावे और आपत्तियां दाखिल की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण कार्य में सभी राजनीतिक दल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध ढंग से सम्पन्न हो सके। मतदाता सूची शुद्ध रूप से अध्यवधिक की जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क स्थापित कर दिए गए हैं, जिनके संपर्क नंबर मीडिया ग्रुप में जारी कर दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मतदाता तत्काल अपने विधानसभा से संबंधित तहसील में जाकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में जिलाध्यक्ष कांग्रेस आशिक अली, महामंत्री भारतीय जनता पार्टी सुशील गुप्ता, महासचिव मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी राजाराम यादव, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी जितेंद्र यादव, मंडल कोऑर्डिनेटर बहुजन समाज पार्टी गजब सिंह, उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी भूपेंद्र प्रजापति, आशीष राजपूत, गौरव, आकाश एडवोकेट, नैना शर्मा, धर्मेंद्र, शोएब सहित अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजकुमार मौर्य, अपर उप जिलाधिकारी सतीश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केशव देव, वरिष्ठ सहायक मनोज कुमार, रघुराज सिंह, जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




