मशीनरी, पुल के नीचे हुई दुकानों से चोरी के मामले का खुलासा, चोर पकड़े

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - कोतवाली नगर पुलिस ने चार दिन पहले हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी नईम सहित अन्य को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से ₹1,91,360 और चोरी का सामान बरामद हुआ। चोरों ने दुकानों से लाखों रुपये और बैटरी चुराई थी। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

मशीनरी, पुल के नीचे हुई दुकानों से चोरी के मामले का खुलासा, चोर पकड़े

चार दिन पहले दुकान से हुई लाखों की चोरी के मामले का कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट, सर्विलांस टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि इन्हीं चोरों ने पुल के नीचे गोदामों से भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों के कब्जे से नकदी, सामान बरामद हुआ है। चोरों को जेल भेज दिया गया है। सीओ नगर कीर्तिका सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को तारिक अहमद ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि जीटी रोड पुल के नीचे जैन धर्म कांटा के सामने अवागढ़ मोटर्स के नाम से वर्कशॉप, पार्ट्स की दुकान, बराबर में क्लासिक मोटर्स, रफीक बॉडी मेकर, राइन मोटर्स की वर्कशाप भी है।

इन सभी से सामान चोरी किया था। रमेश गुप्ता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया था कि चोर दुकान में घुसकर गल्ले से रखे तीन लाख रूपए, बैटरी व इन्वर्टर चुरा लिए।कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह, टीम, स्वाट टीम प्रभारी श्रवण निगम, टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी नईम उर्फ नहीम पुत्र यामीन निवासी पलिया थाना निधौलीकलां निधौली रोड से पकड़ा। कब्जे से एक लाख 91 हजार 360 रुपये बरामद हुए। पीले रंग की थैली जिसमें से कार की वायरिंग बरामद हुई। बरामद सामान के बारे में पूछने पर बताया गया कि दुकान से चोरी के बाद बैटरी तथा स्टेबलाइजर को सहावर रोड पर स्थित आसिफ अब्बासी की कबाड़ी की दुकान पर 2500 रुपए बेच दिया था तथा स्टेबलाइजर को आगरा रोड पर सोहेल खान तथा साहिल खान दोनों भाइयों की कबाड़ी की दुकान पर ₹1000 में बेच दिया था जो रुपए मिले वह शौक मौज में खर्च कर दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहिल खान पुत्र शाहिद खान, सोहिल खान पुत्र शाहिद खान निवासी मारहरा दरवाजा, आसिफ अब्बासी पुत्र मुन्ने खां निवासी भूतेश्वर कालोनी को पकड़ा। पकड़े एक आरोपी मुख्य आरोपी पर कई मामले दर्ज है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।