Police Search for Missing Sandeep Last Seen at Mathura Railway Station मथुरा के रेलवे स्टेशन पर दिखा संदीप, घरवालें परेशान , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsPolice Search for Missing Sandeep Last Seen at Mathura Railway Station

मथुरा के रेलवे स्टेशन पर दिखा संदीप, घरवालें परेशान

Etah News - मारहरा पुलिस अपह्रत संदीप की तलाश में जुटी है, जिसे आखिरी बार मथुरा के रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। 14 वर्षीय संदीप चार दिन पहले घर से चारा लेने निकला था और वापस नहीं लौटा। घरवालों ने उसकी तलाश की,...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 6 Sep 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
मथुरा के रेलवे स्टेशन पर दिखा संदीप, घरवालें परेशान

अपह्रत संदीप की तलाश में जुटी मारहरा पुलिस के हाथ खास सबूत हाथ लगा है। आखिरी बार संदीप को मथुरा के रेलवे स्टेशन पर देखा गया। इसके बाद पुलिस अब मथुरा में किशोर को तलाश कर रही है। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव बुर्ढरा निवासी 14 वर्षीय संदीप चार दिन पहले चारा लेने की कहकर घर से निकला था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। देर रात तक घर न लौटने पर घरवालों ने तलाश किया। गांव में जानकारी की और दोस्तों से भी जानकारी की। बेटे का पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किशोर को तलाश किया।

किशोर का पता नहीं चल सका है। किशोर के न मिलने पर घरवाले परेशान है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ मारहरा केके लोधी का कहना है कि संदीप को आखिरी बार मथुरा के रेलवे स्टेशन पर देखा गया। सीसीटीवी कैमरे में बच्चा देखा गया है। किशोर की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। सुरक्षित तलाश को लेकर प्रयास किए जा रहे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।