पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए डीएम, एसएसपी ने देखे परीक्षा केंद्र

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आठ से 10 जून तक आयोजित होने वाले परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए डीएम, एसएसपी ने देखे परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आठ से 10 जून तक आयोजित होने वाले परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षाओं को सही से संपन्न कराने के लिए निर्देश दिए। यह परीक्षा 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जा रही है। इसमें कुल 3120 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। निरीक्षण के दौरान डीएम अरविंद सिंह तथा एसएसपी डा. इलामारन जि. की ओर से गांधी स्मारक इंटर कॉलेज एवं जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया। अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, परीक्षा कक्षों, सुरक्षा प्रबंधों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।