दो हजार जगहों पर रखी होली, कुछ होली स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगेगा
Etah News - एटा जिले में दो हजार स्थानों पर होली का आयोजन किया गया है। विवादित स्थानों पर पुलिस अतिरिक्त बल तैनात करेगी। पुलिस की सतर्कता से शांति बनाए रखने के लिए बैठकें की जा रही हैं। एसपी श्वेताभ पांडेय ने सभी थानाप्रभारी को निर्देश दिए हैं कि वे स्थिति का जायजा लें।

एटा, जिले में दो हजार स्थानों पर होली रखी गई है। पहले कभी विवाद रहा हो ऐसे स्थानों पर पुलिस ज्यादा सतर्कता बरतेगी। इन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। इससे किसी भी तरह से कानून व्यवस्था न बिगड़े और शांतिपूर्ण माहौल बना रहे है। इसके साथ मिश्रित आबादी में भी पुलिस की पैनी नजर है ऐसे जगहों पर पुलिस लगातार शांति समिति की बैठक कर रही है। त्यौहार को देखते हुए ग्राम सुरक्षा समिति और चौकीदारों को अलर्ट पर रखा गया है। होली त्यौहार को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। जिले में दो हजार स्थानों पर होली रखी गई है।
जिन स्थानों पर पहले कभी विवाद रहा था इस बार ऐसे होली स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाने के निर्देश दिए गए है साथ ही सीओ, एसओ, दरोगा मौके पर जाकर स्थिति को देखे और स्थानीय लोगों के साथ बैठक करें। पुलिस अराजकतत्वों पर भी पैनी नजर रख रही है। इसके साथ ही त्यौहार को देखते हुए ग्राम सुरक्षा समिति, चौकीदारों को भी सतर्क किया गया और जानकारी मिलने पर तत्काल थाना पुलिस को सूचना दें इससे कोई विवाद की स्थिति न बने। शनिवार को एसपी सिटी श्वेताभ पांडेय ने सभी थानाप्रभारी, सीओ के साथ बैठक की। इसमें उन्होने निर्देश दिए है कि सभी होली स्थानों पर जाए और मौके पर जाकर स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही एसपी सिटी खुद मारहरा पहुंचे है और पीस कमेटी की बैठक ली है। जिले में दो हजार स्थानों पर होली रखी गई है। कहीं भी कोई विवाद की स्थिति नहीं है। कुछ ऐसे स्थान पर जहां पर पहले भी विवाद रहा था वहां पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाया जाएगा। सभी सीओ, थानाप्रभारी, दरोगा को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए है। अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। मिश्रित आबादी में भी पीस कमेटी की बैठक की जा रही है। श्वेताभ पांडेय, एसपी सिटी एटा। दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी एटा। मंडी समिति में गल्ला आढ़ती सुरेंद्र गुप्ता की आढ़त का ताला तोड़कर चोर 40 हजार की नकदी, हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह आड़त पर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर नगर पुलिस पहुंची। नगर पुलिस के अनुसार चोरी की जानकारी मिली है। तहरीर नहीं मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



