पुलिस की लापरवाही ने डाली महिला की जान खतरे में
पुलिस की लापरवाही से एक महिला की जान खतरे में है। महिला ने बताया कि तीन जून को जब वह अकेली थी, कुछ लोग घर में घुसकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर गए और छेड़खानी की। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे पीड़िता को थाने के चक्कर लगाने पड़े।

पुलिस की लापरवाही कहीं महिला की जान को खतरे में ना डाल दे। अकेला पाकर घर में घुसकर महिला की बेरहमी से पिटाई की। छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता शिकायत लेकर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए कई बार भगा दिया। कोतवाली अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़िता ने शिकायत करते हुए बताया कि तीन जून को वह घर पर अकेली थी और पति खेत पर गए हुए थे। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग घर में घुस आए। घर में घुसकर हमला कर दिया। इतना ही नहीं महिला के साथ छेड़खानी भी की।
चीख की आवाज सुनकर लोगों को आता देख वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पीड़िता ने शिकायत की। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि मामले में क्या कार्रवाई हुई उसे लेकर वह थाने आती है। पुलिस ने बार-बार थाने नहीं आने की बात कही है। कई दिन बीत गए है उसके बाद भी न पुलिस मौके पर पहुंची और न ही आरोपियों पर कोई कार्रवाई की है।ग
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


