किसान की हत्या के मामले में लोकेशन चेक कर रही पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
share

Etah News - किसान रामपाल (70) की हत्या 11 मार्च को नयागांव के गांव आलमनगर में हुई थी। पुलिस ने संदिग्धों की लोकेशन चेक की है और इसे जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है। घरवालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

किसान की हत्या के मामले में लोकेशन चेक कर रही पुलिस

किसान की हत्या के मामले में पुलिस लोकेशन चेक कर रही है। घरवालों, संदिग्ध की लोकेशन की चेक की जा रही है, घटना के दिन कहां पर मौजूद थे। किसान की हत्या के मामले को पुलिस प्रथमदृष्टया जमीन विवाद से जोड़कर चल रही है। फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा। बता दें कि 11 मार्च की सुबह थाना नयागांव के गांव आलमनगर निवासी रामपाल (70) की खेत पर हत्या कर दी थी। भारी वस्तु से चेहरे पर कई बार हमला किया था। खेत पर अकेले सोते थे।

घरवालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। मृतक के नाम पर छह बीघा जमीन है। इससे पहले चार बीघा जमीन बड़े भाई के नाम कर चुके थे। हत्या के मामले में रिपोर्ट भतीजे ने अज्ञात में दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस टीमें जांच में लगी है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। एसएचओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि जल्द खुलासे को लेकर प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।