ट्रान्सफार्मर गिराकर तेल चोरी करने वाले चोरों से मुठभेड़, एक के लगी गोली
नगर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक चोर के पैर में गोली लगी। पकड़े गए चोरों के पास से तमंचा, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुए। घायल चोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद सभी को जेल भेजा गया है।

ट्रांसफार्मर गिराकर तेल और कॉपर चोरी करने वाले चोरों से नगर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक चोर घायल हो गया। पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा। दूसरी तरफ कोतवाली देहात पुलिस ने भी ट्रांसफार्मर से तेल, कॉपर चोरी करने वाले दो चोरों को पकड़ा। मुठभेड़ में घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई के बाद चोरों को जेल भेजा गया है। बुधवार रात को कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह, टीम के साथ अशोक बिहार कालोनी गंजडुंडवारा रोड से अलीगंज की ओर जाने वाले रोड पर तालाब के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।
बाइकसवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने टार्च दिखाकर रुकने का इशारा किया। बाइक सवार पीछे की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। एक चोर के पैर में गोली जा लगी। दो चोरों को पुलिस ने पकड़ा। घायल ने अपना नाम केशव पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गिरधरपुर थाना दादों जिला अलीगढ़, दूसरे ने अपना नाम राम सरन पुत्र लटूरी सिंह निवासी दुलीचन्द्रपुर थाना सोरो जिला कासगंज बताया। घायल केशव को चिकित्सालय भिजवाया गया है। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक कटर, सादा प्लास, दो पाना, 7200 रुपए बरामद हुए। चोरों ने कुछ दिन पहले सब्जी मंडी के पास ट्रांसफार्मर से कापर व तेल, तार व अन्य सामान चोरी किया था।दूसरी तरफ कोतवाली देहात प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, पवांर, टीम ने बुधवार रात को ट्रांसफार्मर से चोरी करने वाले दो चोरों को ककहैरा पुल के नीचे से पकड़ा। सड़क किनारे खडी स्कार्पियों में बैठे हुए थे। चोरों ने अपने नाम अमन पुत्र राजवीर सिंह यादव निवासी गिरधरपुर थाना दादों जिला अलीगढ़, रजनेश उर्फ सोनू पुत्र पर्वत सिंह यादव उर्फ कालू निवासी दुलीचन्दपुर थाना सोरों कासगंज बताया। इनके कब्जे से भी तमंचा, कारतूस सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए चोर भी ट्रांसफार्मर से तेल, कॉपर चोरी करने के मामले में शामिल थे। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक चोर के गोली लगी है। घायल चोर सहित दो को पकड़ा साथ ही कोतवाली देहात पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए दो चोरों को पकड़ा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


