Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsPolice Conference Reviews Crime Issues and Action Plans in SSP Shyam Narayan Singh s Leadership
अनाथ बच्चों के सामने जीवन यापन की दिक्कत, नहीं कोई आय का साधन

अनाथ बच्चों के सामने जीवन यापन की दिक्कत, नहीं कोई आय का साधन

संक्षेप:

Etah News - एसएसपी श्याम नारायण सिंह की अध्यक्षता में एक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों की समस्याओं का समाधान किया गया। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, अवैध शराब पर नियंत्रण और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

Feb 03, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, एटा
share Share
Follow Us on

एसएसपी श्याम नारायण सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन/अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मियों की उठाई गई समस्याओं के निस्तारण को समीक्षा कर निर्देशित किया गया। एसएसपी ने बैठक के दौरान आदेश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हो, थाना क्षेत्र में चिन्हित कुख्यात अपराधियों के सत्यापन एवं उनके विरुद्ध कार्यवाही हो, अवैध शराब के निर्माण, अपमिश्रित शराब की बिक्री एवं तस्करी पर शत-प्रतिशत कार्यवाही की जाए। संपत्ति जब्तीकरण को चिन्हित किए गए अपराधियों के संबंध में कार्रवाई करे, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही को प्रस्तावित गैंगचार्ट की समीक्षा करें, सीओ अपने अधीनस्थों को गाइड करें एवं स्वयं क्षेत्र में निकलते हुए ड्यूटीरत अधीनस्थों को चेक करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लंबित विवेचनाओं के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर वांछित, वारंटी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाये। पॉक्सो एक्ट तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में प्रभावी पैरवी कर सजा कराने को निर्देशित किया। ऑपरेशन दृष्टि के तहत प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने थाना क्षेत्र में सभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए। बैठक में एएसपी क्राइम योगेन्द्र सिंह, सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा, सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ अलीगंज नीतीश गर्ग, सीओ कार्यालय संजय सिंह, सीओ सकीट कीर्तिका सिंह सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष मौजूद रहे।