दो आरोपियों पर घोषित किया 25 हजार का इनाम

Newswrap हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

राजा का रामपुर पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी रजत को पकड़ा। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। रजत 2024 से फरार था। दूसरी ओर, आरोपी सलीम पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है, जो 2025 में सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में फरार है।

दो आरोपियों पर घोषित किया 25 हजार का इनाम

सालों से फरार चल रहे दो आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। राजा का रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। कानूनी काार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। थाना राजा का रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के एक इनामी आरोपी को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजत पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी कसेरू बक्सर थाना गंगा नगर जनपद मेरठ बताया है। बताया कि साल 2024 से फरार चल रहा था। जिस पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

दूसरी तरफ आरोपी सलीम पुत्र करीम निवासी डेरा बंजारा अलीगंज पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी पर 2025 में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें फरार चल रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।