Etah News: मटफोड़ा में फायरिंग, मारपीट के मामले में दो आरोपी पकड़े
Etah News: गांव मटफोड़ा में फायरिंग और मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पास से तमंचा मिला है। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक गंभीर रूप से घायल है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Etah News: गांव मटफोड़ा में हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। एक आरोपी से तमंचा भी बरामद हुआ है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गांव मटफोड़ा में बुधवार को मेड़ के विवाद में फायरिंग और मारपीट हुई थी। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई थी। इतना ही नहीं हमले में तीन लोग घायल हो गए। एक युवक के सिर में चोट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। मामले में पीड़ित रितिक ने आरोपी अवधेश सहित तीन आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जैथरा पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम अवधेश, शिवम बताया है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


